देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, 641 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
(जी.एन.एस) ता. 23मुंबईदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पिछले आठ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब