कंधे से धक्का लगने पर ग्लेज इंडिया के 80 कर्मियों को बनाया बंधक
(जी.एन.एस) ता. 14 रांची गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदानगर में छोटी-सी बात को तूल देकर सेरेंगबेड़ा बस्ती के लोग ग्लेज इंडिया कंपनी के कर्मचारियों से भिड़ गए। इस दौरान कंपनीकर्मियों ने बस्तीवालों को पीट दिया। इससे आक्रोशित बस्ती के लोगों ने कंपनी के लोगों को बंधक बना और पथराव किया। हालांकि गोविंदपुर पुलिस की सूझ-बूझ से मामला शांत हुआ। तीन घंटे तक यहां हंगामा हुआ। गोविंदपुर चांदनी चौक निवासी अजय