जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल का हाल बेहाल, मरीज फर्श पर लेटकर करवा रहे इलाज
(जी.एन.एस) ता.27 जमशेदपुर झारखंड के जमशेदपुर जिले का एक मात्र सरकारी अस्पताल एमजीएम अपनी खराब व्यवस्था के कारण लगातार सुर्खियों में बना रहता है। अस्पताल प्रशासन और सरकार इसकी व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को फर्श पर लेटकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगभग आधा दर्जन मरीज फर्श