पुरस्कार के लिए रूठे खिलाड़ियों को मनाएंगे खेमका व जगदीप, विज ने सौंपी जिम्मेदारी
(जी.एन.एस) ता. 24 चंडीगढ़ खेल विभाग के वित्तायुक्त अशोक खेमका तथा विभाग निदेशक जगदीप सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के अवार्डी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि लेने के लिए मनाएंगे। खेल मंत्री अनिल विज ने उक्त दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि उक्त खिलाड़ी पुरस्कार राशि में की जाने वाली कटौती से नाराज हैं और उन्होंने पिछले दिनों होने वाले अवार्ड समारोह का बहिष्कार कर दिया था। इस बात