प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में करेंगी चुनाव प्रचार
(जी.एन.एस) ता.26 मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में पहले व दूसरे चरण के चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रियंका गांधी के यात्रा कार्यक्रम व तिथियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुंबई में एक जनसभा को संबोधित कर सकती हैं। पहले चरण में 11 अप्रैल को सात निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं