सिनेमाघरों में खाद्य सामग्रियों की कीमत पर नकेल कसने की तैयारी में फडणवीस सरकार
(जी.एन.एस) ता. 16 मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बावजूद मल्टिप्लेक्स द्वारा दर्शकों को बाहर की खाद्य सामग्री ले जाने पर रोकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले में बढ़ते विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उनकी सरकार सिनेमाघरों में बिक रही खाद्य सामग्री के दामों को देखेगी और