हमारे परिवार की वजह से भारत के साथ है कश्मीर : विक्रमादित्य सिंह
(जी.एन.एस) ता.03 जम्मू महाराजा हरि सिंह के पौत्र और उधमपुर-डोडा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज अगर कश्मीर भारत के साथ है तो सिर्फ उनके परिवार और जवाहर लाल नेहरू की बदौलत है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार राज्य का राजपरिवार है और अपने लोगों से दिल से जुड़ा हुआ है। हीरानगर में जनसभा को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि हम यहीं पर