अंतराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की पहली पारंपरिक जलेब इस बार दिखेगी कुछ हटकर
(जी.एन.एस) ता.01 मंडी 5 से 11 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली पारंपरिक जलेब (शोभायात्रा) इस बार कुछ हटकर नजर आएगी। इस जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की टुकड़ी शामिल होगी। हालांकि पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस और महिला होमगार्ड की टुकड़ियां तो इसमें हर वर्ष शामिल होती हैं लेकिन इस बार पूर्व सैनिक भी टुकड़ी के रूप में इस जलेब