अपने गुरु से मिलने साधना केंद्र आश्रम डुमेट पहुंचे बाबा रामदेव
(जी.एन.एस) ता.14 विकासनगर योग गुरु स्वामी रामदेव साधना केंद्र आश्रम डुमेट पहुंचे, जहां योग गुरु ने आश्रम के अध्यक्ष चंद्रस्वामी उदासीन महाराज से धार्मिक मसलों पर चर्चा की। उन्होंने इसे एक निजी कार्यक्रम बताते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी। आश्रम के सूत्रों के अनुसार योग गुरु चंद्रस्वामी महाराज का स्वास्थ्य जानने पहुंचे थे। चंद्रस्वामी उदासीन महाराज को योग गुरु अपना आध्यात्मिक गुरु मानने के साथ ही अंग्रेजी भाषा का