अबोहर में पक्षपात को पूर्णविराम लगा कर चलाई जायेगी विकास की रेल गाड़ी
(जी.एन.एस) ता. 24 फाजि़ल्का प्रदेश के स्थानीय निकाय और पर्यटन मामले पुरातत्व और अजायब घर कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पिछले 10 वर्षो दौरान अबोहर के लोगों के साथ विकास के पक्ष से किये गए पक्षपात को पूर्णविराम लगा कर विकास की रेल -गाड़ी चलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अबोहर को जिसे स्वच्छता के मामले मेंं 420वां स्थान दिया गया था उसका अतिशीघ्र विकास करके पहले