अमेरिका में चार में से तीन H1B वीजा भारतीयों के पासः रिपोर्ट
(जी.एन.एस) ता.20 वाशिंगटन अमेरिका में एच-1बी वीजा रखने वाले हर चार में से तीन व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ‘एच-1बी पेटिशन्स बाई जेंडर एंड कंट्री ऑफ बर्थ फिस्कल ईयर 2018’ रिपोर्ट के मुताबिक, पांच अक्टूबर तक अमेरिका में एच-1 बी वीजा रखने वालों की संख्या 4,19,637 थी। इनमें से 3,09,986 भारतीय मूल के