अयोध्या: रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने तत्काल प्रभाव से हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला
अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने दिल्ली के रविन्द्र कुमार द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । रविन्द्र कुमार द्विवेदी अभी तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री जी महाराज ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी । स्वामी