आचार संहिता का उल्लंघन में भीम आर्मी प्रमुख गिरफ्तार
सहारनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी सैकड़ों लोगों के साथ रैली निकालना भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को आज भारी पड़ गया। पुलिस ने चंद्रशेखर को समर्थकों के साथ यहां गिरफ्तार कर लिया है। तबीयत खराब होने पर चंद्रशेखर को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया गया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज दोपहर में सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। आचार