आप ने भाजपा से पूछा मैक्स अस्पताल से आप का क्या नाता है जो विरोध कर रहे हैं!
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का विरोध कर रही भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को निशाना साधा। आप ने भाजपा से पूछा है कि अस्पताल और पार्टी केबीच क्या संबंध है। आप दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से मुलाकात में कहा, “जिस शर्मनाक तरीके से भाजपा मैक्स अस्पताल का समर्थन कर रही है, हम भाजपा के लोगों से यह