इंतजार करते रहे वृद्धजन, राज्यपाल नहीं आईं
(जीएनएस)13 मार्च, उज्जैन। दो दिन के प्रवास पर आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सुबह 11 बजे के करीब देवास रवाना हो गईं, जबकि उन्हें पूर्व तय कार्यक्रमानुसार इस समय वेदनगर स्थित आनंद धाम पहुँचना था। ऐसे में यहाँ राज्यपाल के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे वृद्धजन निराश हो गए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल दोपहर बाद उज्जैन आई थीं। शाम को उन्होंने विक्रमोत्सव का शुभारंभ किया था। रात्रि विश्राम