- राजस्थान स्टेट इनोवेशन हब: IIT मद्रास रिसर्च पार्क की तर्ज पर बनेगा उत्कृष्टता केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए विस्तृत कार्ययोजना के निर्देश
- जैतारण में गूंजा राष्ट्रप्रेम: 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब
- जयपुर पश्चिम पुलिस का जनसहभागिता अभियान: बगरू, चौमूं और वैशाली नगर सर्किल में सीएलजी बैठकें आयोजित
- जवाहर नगर में बैंक मैनेजर से लिफ्ट में गनपॉइंट पर लूट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
- जयपुर में ए-श्रेणी की विशेष नाकाबंदी: 2 घंटे में 4,887 वाहनों की चेकिंग, 1,329 पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई
- डिजिटल मीडिया को बड़ी राहत: मार्च 2027 तक मुफ़्त मिलेगी PB-SHABD न्यूज़ सेवा, जल्द लॉन्च होगा 2.0 वर्शन
- त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत: मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगेंगे 2 अतिरिक्त एसी कोच
- टेबल टेनिस में दिखेगा खेल कौशल: जोधपुर रेलवे वर्कशॉप में 40 खिलाड़ी भिड़ेंगे नॉकआउट मुकाबलों में
Author: gnsmp
भोपाल. प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है। अब हर जिले में साल में दो बार सुरक्षित गर्भपात सेवाएं देने वाले प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें मैदानी स्तर पर आने वाली तकनीकी और अन्य समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान की प्रक्रिया तय की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे बैठकएनएचएम की वरिष्ठ संयुक्त संचालक ने इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिला स्तरीय…
भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर वसूली से जुड़े कथित 14.69 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि नेशनल लोक अदालत के दौरान 106 फर्जी टैक्स रसीदें जारी कर लाखों रुपए की राशि का गबन किया गया। मामले में पुलिस ने 5 जुलाई को एफआईआर दर्ज की, जबकि नगर निगम के अधिकारियों को कथित अनियमितता की जानकारी मार्च 2026 में ही मिल चुकी थी। इस बीच दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन नगर निगम स्तर पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। क्या…
सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता, भोपाल:डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान भोपाल की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ.रचना दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल गर्भवती जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, रक्तचाप जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सोनोग्राफी परामर्श एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ प्राप्त किया। डॉ. रचना दुबे ने मरीजों को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी। डॉ.…
ग्लोबल स्किल पार्क के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 70 दुकानें और 42 झुग्गियों का अवैध कब्जा हटाया
10 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त, यहां बनेगी फोरलेन सड़क और ब्रिज सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता, भोपाल: ज़िला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्लोबल स्किल पार्क के सामने स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन ने 70 दुकानों एवं 42 झुग्गीवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा भुवन गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार सौरभ वर्मा, राजस्व अमले, नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा…
सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता, भोपाल: रेल यात्रियों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सुरक्षा बल, भोपाल मंडल द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के निर्देशन में मंडल के सभी आरपीएफ पोस्टों द्वारा संचालित किया गया।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर धन की मांग करने, जबरन वसूली करने तथा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु…
सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता, भोपाल: एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार दोपहर भोपाल जिले के नए जिला कलेक्टर के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने कौशलेंद्र विक्रम सिंह का स्थान लिया, जिन्हें मुख्यमंत्री के सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। धार जिले के पूर्व कलेक्टर मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस तरह वे भोपाल की राजधानी के 35वें कलेक्टर बन गए हैं। पदभार संभालने के अगले दिन बुधवार को मिश्रा ने मीडिया से पहली बार बातचीत की और पारदर्शी व डेटा आधारित शासन की अपनी…
भोपाल: 30 मार्च 2026सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। युवाओं के लिए देश की सेवा करने और अनुशासनपूर्ण करियर शुरू करने का यह शानदार अवसर है। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के अनुसार मध्य प्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के स्थायी निवासी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। मूल रूप से 1 अप्रैल तक चलने वाली यह प्रक्रिया अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026…
भोपाल: 30 मार्च 2026सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस कमिश्नर (इंदौर/भोपाल), डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ नारकोटिक्स पर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री के स्पष्ट विजन से हुई, जिसमें 1 अप्रैल 2026 से मादक पदार्थों के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस इस दिशा में सख्ती से आगे बढ़ रही है। डीजीपी मकवाणा ने सख्त निर्देश देते…
भोपाल: 30 मार्च 2026सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने साफ कहा कि जहां नई जल प्रदाय प्रणाली शुरू हो चुकी है, वहां पुराने नलकूप (ट्यूबवेल) तुरंत बंद कर दिए जाएं। इससे भूजल का संरक्षण होगा। होटल पलाश में 30 मार्च 2026 को आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भोंडवे ने 46 नगरों की जल प्रदाय योजनाओं और 3 नगरों की सीवरेज परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोंडवे ने निर्देश…
भोपाल: 25 मार्च 2026सौरभ शर्मा, विशेष संवाददातापी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, नवीन पंजीयन तथा नवीनीकरण आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई और समिति ने आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान कीं।बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन, डॉ. शैलेश लूणावत, डॉ. रणधीर सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेंद्र उपाध्याय तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति खरे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति ने 40 अस्पतालों और सोनोग्राफी केंद्रों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण एवं…
