- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: gnsmp
उमरिया– मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का प्रारूप प्रकाशन 8 अक्टू्बर को कर दिया गया है । प्रारूप प्रकाशन पश्चात 17 अक्टूबर तक दावे आपत्ति रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो व्दारा नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों व्दारा लिए जाएंगे। उक्त आशय के विचार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्टर सभागार में संपन्न स्टैंडिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 14 नवंबर को किया जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करके उन्हे फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के प्रकाशन की जानकारी…
उमरिया –.संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास शहडोल संभाग जे.पी. यादव ने पाली विकासखण्ड के बकेली में संचालित सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास बकेली तथा जनजातीय आश्रम शाला बकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन प्रदाय किया जाए। इस कार्य में लापरवाही नही बरती जाए। परिसर कक्षो एवं शौचालयों में साफ सफाई निरंतर रूप से कराई जाए। समय समय पर पालक समिति की बैठकों का आयोजन किया जाए इसके साथ ही छात्रावासों की पंजियों को समय…
उमरिया– कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि दीपावली त्यौहार में अस्थाई आतिशबाजी पटाखा विक्रय के सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थल का चयन कर चयनित स्थल में पटाखा की दुकान लगाने के संबंध में बैठक 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई है । बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है ।
उमरिया- बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो विभाग प्रमुख डी ग्रेड की श्रेणी में है वे सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें । बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों,मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,एसडीएम…
उमरिया- उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडेय ने बताया कि किसानों की पशु पालन से आय बढाने और दुग्ध उत्पादन को दो गुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उददेश्य से जिले में 2 अक्टूबर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक दुग्ध समृद्वि संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है । अभियान के तहत प्रथम चरण में करकेली विकासखंड के ग्राम चंदवार में पशु पालको से संपर्क किया गया तथा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदाय की गई। उन्होने कहा कि शासन व्दारा संचालित यह अभियान पशु पालको के लिए मील का पत्थर साबित होगा…
कलेक्टर धरर्णेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन पर उमरिया कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेक्टर रैली एवं पैदल जागरुकता रैली निकाल कर गांव के किसानों को भावांतर योजना से होने वाले लाभ से अवगत कराया जा रहा है । उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित तिलहनी फसल के लिए भावांतर योजना वर्ष 2018-19 से लागू की गई है। भारत सरकार ने घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य अंतर की राशि कृषकों को दिलवाने का प्रावधान किया है। किसान पूर्व की तरह अपनी…
उमरिया- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि ईएचआरएमएस पोर्टल का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से ई दक्ष केंद्र जिला पंचायत में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा कलेक्ट्रेट,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समस्त, डिप्टी कलेक्टर समस्त, तहसीलदार समस्त, नायब तहसीलदारों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
उमरिया- मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का प्रारूप प्रकाशन 8 अक्टूबर को किया जाना है । जिसके संबंध में स्टैडिंग कमेटी की बैठक 8 अक्टूूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है । बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
उमरिया- अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ ने मृतक दीपक बर्मन की मौत ग्राम कछरवार के भंगहा घाट, उमरार नदी पानी में डूबने से होने पर उसके निकटतम वैध वारिस लक्ष्मण कुमार बर्मन को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।
उमरिया- उप संचालक कृषि ने बताया कि भावांतर योजना के तहत अब तक 60 किसानों ने पंजीयन कराया है । जिसमें सेवा सहकारी समिति मर्यादित करकेली में 58 किसानों ने तथा सेवा सहकारी समिति कंचनपुर में 2 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। उन्होने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है । उन्होने बताया कि पंजीयन पीएसीएस, सीएससी, एम पी किसान एप के माध्यम से किए जा सकते है। योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय की अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी।
