भोपाल: 25 मार्च 2026
सौरभ शर्मा, विशेष संवाददाता
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, नवीन पंजीयन तथा नवीनीकरण आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई और समिति ने आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान कीं।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन, डॉ. शैलेश लूणावत, डॉ. रणधीर सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेंद्र उपाध्याय तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति खरे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने 40 अस्पतालों और सोनोग्राफी केंद्रों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण एवं एप्लिकेशन एडिट के आवेदनों पर चर्चा कर अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने और सभी सोनोग्राफी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश दिए गए।
डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहेगा।
Trending
Login
Thursday, July 23 - पार्टी के सेनापति हैं बूथ अध्यक्ष : रमापति राम त्रिपाठी
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक: मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
- पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय डीएम ने अभियान को दिखाई हरी झंडी।
- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से पद्मावती देवी बनीं आत्मनिर्भर 40 लोगो को दिया रोजगार।
- पीएचसी चिलकहर में नवजात बालिकाओं के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव
- सहकारी भंडारों की राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक: विभागीय मापदंडों पर खरा उतरने वाले भंडारों की रैंकिंग जारी
- युवा-केंद्रित योजनाओं को ‘माय भारत पोर्टल’ से जोड़ें: राजस्थान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का निर्देश
- राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण: चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने परिवादियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

