इथियोपिया : सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 शांतिरक्षकों की मौत
(जी.एन.एस) ता.11 जूबा इथियोपिया का सैन्य हेलीकॉप्टर सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित अबयेई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र परिसर के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर में 23 लोग सवार थे। हादसे में चालक दल के 3 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एमआई-8 हेलीकॉप्टर इथियोपियाई बलों को सूडान में कादुगली से अबयेई