इलाहाबाद हाई कोर्ट: दूसरी शादी अवैध, दूसरी पत्नी अवैध, लेकिन दूसरी शादी से जन्मा बच्चा वैध
(जी.एन.एस) ता. 20 इलाहाबाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दूसरी शादी से जन्मे बच्चे के वैधानिक हक पर बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी शून्य है। दूसरी पत्नी को वैधानिक दर्जा नहीं दिया जा सकता, लेकिन दूसरी शादी से पैदा हुआ बच्चा अवैध नहीं माना जा सकता। इस बच्चे को भी वही वैधानिक अधिकार मिलेंगे, जो