उत्तराखंड में जल्द हो सकता है त्रिवेंद्र के मंत्रिमंडल का विस्तार
(जी.एन.एस) ता.30 देहरादून निकाय चुनाव में भाजपा के दमदार प्रदर्शन के बाद अब सत्ता के गलियारों में एक दफा फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अपनी टीम में दो नए सदस्य शामिल कर सकते हैं। ठीक इसी तर्ज पर भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे जाने की संभावना ने कतार में लगे भाजपाइयों के चेहरों पर रौनक ला