उत्तराखंड: वन विकास निगम की माली हालत, 46 करोड़ के घाटे में निगम
(जी.एन.एस) ता.09 देहरादून एक दौर में राज्य के लाभकारी निगमों में शुमार रहे उत्तराखंड वन विकास निगम की माली हालत लगातार गिर रही है। पिछले दो वर्षों से यह निगम घाटे में चल रहा है। निगम की गवर्निंग बॉडी (जीबी) की बैठक में इस पर चिंता भी जताई गई। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में निगम का घाटा 46 करोड़ रहने का अनुमान है। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम