एक दिन योग करने से कुछ नहीं होगा, दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
जीएनएस, 21 जून, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक दिन योग करने से कोई बदलाव नहीं होने वाला, इसके लिए योग को हमें नियमित दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। हम स्वस्थ होंगे तो प्रदेश स्वस्थ होगा और विकास की गति तेज होगी। मुख्यमंत्री आज सुबह राजधानी के लाल परेड मैदान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति बोल रहे थे।