एक ही प्रोग्राम में पहुंचे रितिक-कंगना, आमना-सामना होने से बचा
(जी.एन.एस) ता 20 ऐक्टर रितिक रोशन और ऐक्ट्रेस कंगना रनौत का विवाद किसी से छिपा नहीं है। बीते साल कंगना ने रितिक पर कई संगीन आरोप लगाए थे। बाद में रितिक ने भी बाकायदा इसका जवाब दिया था और यह विवाद काफी दिनों तक चला। हाल ही में एक ऐसा मौका भी आया जब दोनों का आमना-सामना होते-होते रह गया। मुंबई पुलिस द्वारा ‘उमंग 2018’ इवेंट आयोजित किया गया था।