एयर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास: 16000 किमी दूरी तय कर फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट
(जी.एन.एस.) ता. 11बेंगलुरुएयर इंडिया की 4 महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एक नया इतिहास रच दिया है। रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद महिला पायलटों की यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस सफर के दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई।