कंगना रनौत के बाद हेरासमेंट केसों पर भड़कीं अंकिता लोखंडे
(जी.एन.एस) ता.08 मुंबई भारतीय फ़िल्म उद्योग में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न या दुर्व्यहार का मुद्दा तेज़ी से गर्मा रहा है। कास्टिंग काउच के लिए बदनाम रहे बॉलीवुड की स्याह हक़ीक़त अब ख़ुद इसे चलाने वाले खोल रहे हैं। तनुश्री दत्ता-नाना प्रकरण के बाद तो जैसे बाढ़ सी आ गयी है। सालों पुराने मामले भी अब सोशल मीडिया के ज़रिए सिर उठा रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज़ पर आरोपों