कड़ी सुरक्षा के बीच ताज के साये में अदा की गई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज
(जी.एन.एस) ता. 02 आगरा पूरे देश में ईद-उल-ज़ुहा बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है। ताजमहल पर ईद-उल-ज़ुहा की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शरीक हुए। वहीं बकरीद को लेकर प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यूपी के 18 संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताजमहल में ईद की नमाज-बकरीद को इस्लाम में बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है।