कराची बंदरगाह पर एक साल से फंसे हैं पांच भारतीय सहित नौ लोग
(जी.एन.एस) ता. 27 इस्लामाबाद पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पांच भारतीयों सहित मालवाहक जहाज के चालक दल के नौ सदस्य एक साल से अधिक समय से अपने जहाज पर फंसे हैं, क्योंकि इन लोगों पर करीब 3,00,000 डॉलर का बकाया है। भारत के अलावा इनमें दो म्यामां के और एक-एक सूडान और केन्या के नागरिक हैं। पाकिस्तान के चार नागरिक भी जहाज पर मौजूद हैं, लेकिन देश का नागरिक होने