केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए 15 लाख देगा जनेकृविवि
जबलपुर। केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 15 लाख रुपए का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया जाएगा। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन द्वारा विवि के सभी अधिकारी, कर्मचारियों, वैज्ञानिकों से आह्वान किया तो सभी ने सहायता कोष में एक दिन का वेतन दिया है। कृषि महाविद्यालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में कलेक्टर छवि भारद्वाज को ड्राफ्ट सौंपा जायेगा।