कर्नाटक में लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है JDS
(जी.एन.एस) ता.06 नई दिल्ली जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के प्रमुख एच.डी.देवगौड़ा ने बुधवार को कहा कि जद (एस) कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 10 पर चुनाव लड़ना चाहती है। देवगौड़ा ने यह बयान यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सीटों के समझौते पर वार्ता के बाद दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि सीट बंटवारे के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। हम कर्नाटक में 12 लोकसभा सीट चाहते