कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला मोर्चा!
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा मध्य प्रदेश के सागर से भाजपा विधायिका पारूल साहू के विरूद्ध अशोभनीय भाषा एवं टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जनपथ से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर विरोध मार्च किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा पूनम पाराशर झा के नेतृत्व में हुये विरोध मार्च में सागर से विधायिका पारूल साहू एवं दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी सम्मिलित हुईं।