कालसी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से दो की मौत
(जी.एन.एस) ता.26 देहरादून साहिया से विकासनगर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली शंभू की चौकी के पास खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह के समय हुआ। सूचना के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कालसी थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने कहा खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालसी थाना अंतर्गत