किशोरी से हैवानियत देख डॉक्टर भी सोच में पड़ गए
(जी.एन.एस.) ता. 22, कानपुर। काकादेव के नवीननगर एल ब्लॉक में रहने वाली महिला ने मूलरूप से गोंडा निवासी किशोरी को बंधक बना अमानवीय यातनाएं दीं, उसके संवेदनशील अंग को गर्म सलाखों से दागा गया। यही नहीं, कुर्सी से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा जाता था। सात गंभीर अंदरूनी चोटों में लगातार दर्द होने से उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। एलएलआर अस्पताल में भर्ती किशोरी का उपचार