कुमार विश्वास ने गंगा तट पर किया श्रीराम का गुणगान
(जी.एन.एस) ता.09 ऋषिकेश प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने त्रिवेणी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शिरकत की। इस दौरान यहां भजन संध्या में वह स्वयं को नहीं रोक पाए। उन्होंने करीब आधा घंटा भगवान श्रीराम की महिमा का भजनों से गुणगान किया। श्री गंगा सभा ने उन्हें सम्मानित किया। कवि कुमार विश्वास रविवार निजी यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे। यहां त्रिवेणी घाट पर उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। आरती के