केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
(जी.एन.एस) ता 01 जयपुर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार सुबह दिल्ली पहुंची। उन्होंने वहां बीकानेर हाउस में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़क योजनाओं के संबंध में उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शाम 5 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।