केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी ने संभाला कार्यभार
(जी.एन.एस) ता. 03नई दिल्ली अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी ने सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने ईरानी का स्वागत किया। पदभार संभालने के कुछ देर बाद ही ईरानी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।