कोलकाता में ट्रांसजेंडरों के लिए खुला एक सरकारी अस्पताल
(जी.एन.एस) ता.19 कोलकाता चार साल पहले दक्षिण कोलकाता में दुर्घटना में घायल एक ट्रासजेंडर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे किस वार्ड में रखा जाए, इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन भ्रम की स्थिति में था। इस भ्रम की वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। इसके साथ ही वहां उसका मजाक उड़ाया गया। अस्पताल में उचित उपचार न मिलने से उसे काफी परेशानी का सामना करना