खेलों की तरह बॉलीवुड में भी होगी हरियाणा की धूम : मनोहरलाल
(जी.एन.एस) ता.09 नई दिल्ली हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेल और खिलाड़ी प्रोत्साहन नीति से अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी स्थान बनाने के बाद अब हरियाणा बॉलीवुड में भी धमाल मचाएगा। राज्य सरकार की फिल्म नीति में हरियाणा की भाषा, कला व संस्कृति का प्रचार करने पर फिल्म निर्माता व निर्देशकों को दो करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने नई