गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ जारी
(जी.एन.एस) ता. 05 गढ़चिरौली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं एक जवान घायल है। महाराष्ट्र सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए भेजी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला किया।