गणेशोत्सव के सातवें दिन तट पर बहकर आई मृत मछलियां और कछुए
(जी.एन.एस) ता. 22 मुंबई गणेशोत्सव के सातवें दिन शहर के तट पर जल-जीवों में मची तबाही का मंजर देखा गया। जुहू और दादर बीच पर गुरुवार और शुक्रवार को हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां और कछुए बहकर आ गए। विशेषज्ञों का कहना है कि विसर्जन से पानी में रहने वाले जीवों को प्लास्टर ऑफ पैरिस बेहद नुकसान पहुंचाता है। मूर्तियों के पेंट में मौजूद लेड और फूलों से