गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा नेपाल : रक्षा मंत्री
(जी.एन.एस) ता.03 काठमांडू महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि आर्थिक समृद्धि और कल्याण के लिए उनका देश गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा। पोखरेल ने कहा कि गांधी ना सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता हैं बल्कि दुनिया भर को शांति और अहिंसा की प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व हैं। देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री