गुटका साहिब की शपथ लेकर मुकरने वाले के लिए वायदे तोडऩा कोई बड़ी बात नहीं : सुखबीर
(जी.एन.एस) ता.12 फरीदकोट हलका फरीदकोट से शिअद-भाजपा प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव दोदा की अनाज मंडी में चुनावी रैली की गई। इस रैली में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने निजी हितों के लिए हमेशा राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। जो नेता