ग्रामीण स्कूलों में अब स्मार्ट क्लासेज में होगी पढ़ाई : देवनानी
(जी.एन.एस) ता 01 जयपुर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को महारानी गायत्री देवी विद्यालय (एमजीडी स्कूल) में आयोजित समारोह में ग्रामीण क्षेत्र के प्रदेश के 91 राजकीय स्कूलों के लिए स्मार्ट क्लास के तहत 40 लाख रुपए राशि के प्रोजेक्टर का वितरण किया। यह प्रोजेक्टर रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली की ओर से राज्य के अजमेर जिले के राजकीय विद्यालयों के लिए प्रदान किए गए हैं। देवनानी ने बताया