घर के आंगन में दो तेंदुए देख मचा शोर, चढ़ गए पेड़ पर
(जी.एन.एस) ता 21 बागेश्वर शहर से सटे अढ़ौली गांव में एक घर के आंगन में दो तेंदुओं को देख ग्रामीण भयभीत हो उठे। इस दौरान शोर मचा तो तेंदुए पेड़ पर चढ़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों को किसी तरह खदेड़कर जंगल तक पहुंचाया। सुबह ग्रामीण भीम सिंह ने देखा कि उनके घर के आंगन में दो तेंदुए घूम रहे हैं। इस पर