चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर अमेरिका में पौने तीन करोड़ में नीलाम, नहीं रोक पाए नीलामी
(जी.एन.एस) ता. 03 चंडीगढ़ चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के सहयोगी रहे पियरे जेनरे की ओर से तैयार हेरिटेज फर्नीचर फिर करोड़ों में नीलाम हो गया। लाख कोशिशों के बाद भी बेशकीमती विरासत नीलाम होने से नहीं रुक पा रही। अमेरिका में कार्बूजिए और जेनरे की ओर से डिजाइन हेरिटेज फर्नीचर पौने तीन करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। अमेरिकी ऑक्शन हाउस में 15 फर्नीचर आइटम की नीलामी हुई। इनमें सबसे