चारा घोटालाः दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी
(जी.एन.एस) ता. 09 रांची चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में फैसला सोमवार सुबह आ गया है। दुमका कोषागार से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 45ए/96 में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फैसला सुनाया। मामले में कुल 42 अभियुक्त ट्रायल फेस कर रहे थे। अदालत ने फैसला सुनाते हुए 37 अभियुक्तों