चारा घोटाला: दुमका मामले में लालू सहित 19 दोषी जगन्नाथ सहित 12 बरी
(जी.एन.एस) ता. 19 रांची चारा घोटाले के एक और मामले में सोमवार को फैसला आया। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 38ए/96 मामले में फैसला सुनाया। अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह तत्कालीन वित्त मंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित 19 अभियुक्तों को दोषी ठहराया। साथ ही, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री