चुनाव परिणाम महज कुछ घंटों बाद, उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ी! GNS और S&MNP के सर्वे में भाजपा को झटका लगने का संकेत!
हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम महज कुछ घंटों बाद आने वाले हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों की धुक-धुकी बढ़ी हुई है। हिमाचल और गुजरात के चुनावों में सबसे ज्यादातर रुचिकर चुनाव गुजरात का रहा है। जहां भाजपा अपनी नाक बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखी थी वहीं कांग्रेस 22 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा को हटाने के लिए चुनाव प्रचार