छत्तीसगढ़ – युवक को थप्पड़ मारने पर मुख्यमंत्री ने सूरजपुर कलेक्टर को हटाया
(जी.एन.एस) ता. 23नई दिल्ली/रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा का एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें हटा दिया, जिसमें उन्हें लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए एक युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद छिड़ गया है। गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।