छत्तीसगढ़: 8 महिला समेत 19 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
(जी.एन.एस) ता. 03 रायपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ महिला माओवादियों समेत 19 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज एक मीडिया को बताया कि जिले के तोंगपाल थाना में पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी से संबंधित थे। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने